बिहार

CM नीतीश अनंत सिंह की पत्नी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार, आज जाएंगे मोकामा, तेजस्वी भी रहेंगे साथ

Renuka Sahu
27 Oct 2022 3:07 AM GMT
CM Nitish will campaign for Anant Singhs wife, Mokama will go today, Tejashwi will also be with him
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव को लेकर आज का दिन काफी ख़ास होने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव को लेकर आज का दिन काफी ख़ास होने वाला है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने जाऐंगे। कल यानी बुधवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी प्रचार करने गए थे। इसके बाद आज सीएम नीतीश और तेजस्वी एक साथ मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।

दोनों विधानसभा सीटों में मोकामा सीट को सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। पूर्व विधायक अनंत सिंह की सीट होने की वजह से मोकामा पर सबकी नजर है। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के करीबी सोनम देवी के बीच मुकाबला है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए आज सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करने वाले हैं।
आपको बता दें, बुधवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मोकामा पहुंचे थे। इस दौरान उनकी काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तब वे पत्रकारों के सवालों से बचते दिखे थे। मीडिया ने पूछ दिया था कि पिछले विधानसभा चुनाव में आपने स्वाभिमान और सम्मान गिरवी रखकर वोट मांगने की बात की थी इस बार नीलम देवी के पक्ष में कैसे वोट मांगने के लिए आए हैं?
Next Story