बिहार

हज यात्रियों को सीएम नीतीश ने किया रवाना, कहा- इनकी दुआओं से कोरोना संकट से उबरेगी दुनिया

Renuka Sahu
13 Jun 2022 4:05 AM GMT
CM Nitish left for Haj pilgrims, said- the world will overcome the Corona crisis with their prayers
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम पटना हज भवन में हज यात्रियों की रवानगी से पहले आयोचित दुआईया मजलिस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम पटना हज भवन में हज यात्रियों की रवानगी से पहले आयोचित दुआईया मजलिस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की दुआ से बिहार और देश का उत्थान होगा। दुनिया कोरोना संकट से उबरेगी। सीएम ने कहा कि हज पर जाने की इच्छा सबकी होती है, लेकिन जाते वही हैं जिन्हें वहां से बुलावा आता है।

मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों से कहा कि हज पर जाने से ऐसा वातावरण बनता है जिससे आपसी सौहार्द्र में बढ़ोतरी होती है। आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रहेगा। समाज और देश आगे बढ़ेगा। इस साल बिहार से 2210 यात्री हज पर जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने भी संबोधित किया। सभी ने हज यात्रियों की बेहतर यात्रा की कामना की।
मजलिस कार्यक्रम में बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने मुख्यंमत्री नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता, टोपी और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
Next Story