बिहार

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार कार्यक्रम आज

Sarita
13 Jun 2022 9:14 AM IST
CM Nitish Kumars Janata Darbar program today
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम सोमवार को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसुनवाई करके जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। महीने का दूसरा सोमवार होने के चलते यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम संसाधन, विज्ञान प्रावैधिकी, आईटी, सामान्य प्रशासन समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता की शिकायत सुनने के लिए जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें सीएम सीधे जनता से बात करते हैं और जनता की समस्याओं का समाधान करके पदाधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश देते हैं।
अगर आप भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या रखना चाहते हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जनता के दरबार में शामिल हो सकते हैं। इसकी वेबसाइट https://jkdmm.bih.nic.in/Jantadarbar/Default.aspx है। इस वेबसाइट पर कोई भी कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकता है और अपनी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रख सकता है। नीतीश सरकार ने जनसुनवाई के लिए एक मोबाइल ऐप भी जारी किया, जिसके जरिए भी आप सीधे सीएम से जुड़ सकते हैं।
Next Story