बिहार

सीएम नीतीश ने नरेद्र सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- राजकीय सम्मान से होगा पूर्व मंत्री नरेद्र सिंह का अंतिम संस्कार

Renuka Sahu
4 July 2022 5:25 AM GMT
CM Nitish expressed grief over the death of Narendra Singh, said- State honor will be given to former minister Narendra Singhs funeral
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि नरेंद्र सिंह के निधन से वे मर्माहत हैं। वह कुशल राजनेता व समाजसेवी थे। अपने क्षेत्र में नरेंद्र सिंह काफी लोकप्रिय थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया है। ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र बाबू के निधन की खबर दुःखद है। 1974 के जेपी आंदोलन काल से मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध रहा है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों के लिए संबल की प्रार्थना करता हूं। उनके निधन से बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है।
जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट कर लिखा है कि मेरे दुख-सुख के साथी बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। नरेन्द्र भाई जैसा योद्धा सदियों में जन्म लेतें हैं। आप इतनी जल्दी चले जाओगे ये सोचा नहीं था,आपकी कमी हमेशा खलेगी। श्रद्धांजलि।
Next Story