बिहार

सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दी दिवाली की बधाई, तेजस्वी ने भी किया ट्वीट

Renuka Sahu
24 Oct 2022 6:03 AM GMT
CM Nitish congratulated the people of Bihar for Diwali, Tejashwi also tweeted
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

आज यानी सोमवार को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की बधाई दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज यानी सोमवार को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से लोगों को दीपों का पर्व दिवाली की बधाई दी है। सीएम ने लिखा है, प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।
वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने लिखा है, आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति और खुशियों का सतरंगा प्रकाश लेकर आये तथा आपका घर सफलता की किरणों से सदा जगमगाता रहे। प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे।#
Next Story