बिहार

नगर परिषद के तत्वावधान में युद्ध स्तर पर अष्टघटी पोखर की साफ सफाई जारी

Gulabi Jagat
29 March 2025 9:42 PM IST
नगर परिषद के तत्वावधान में युद्ध स्तर पर अष्टघटी पोखर की साफ सफाई जारी
x
Lakhisarai। नगर सभापति अरविंद पासवान एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के निर्देश पर स्थानीय वार्ड पार्षद सुनील कुमार की देखरेख में जिला मुख्यालय स्थित अष्टघटी पोखर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । वार्ड पार्षद सुनील कुमार के अनुसार चैती छठ , दुर्गा पूजा एवं रामनवमी महापर्व के मद्देनजर अष्ट घाटी पोखर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं । अष्टघटी पोखर के पानी में पड़े जलकुंभी को सफाई मजदूर के सहयोग से हटाया जा रहा है । जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर ,गेमैक्सीन आदि के छिड़काव किये जा रहे हैं ।
वहीं दूसरी ओर अष्टघटी पोखर के नजदीक अवस्थित शिव पार्वती मंदिर के नजदीक लगी गंदगियों की अंबार को भी लगातार साफ किये जा रहे हैं ।इन कार्यों को दिन रात नगर परिषद के सफाई कर्मियों की ओर से कड़ी मेहनत कर सौंदर्यीकरण की रूपरेखा दी जाती है । इस बावत में वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि अष्ट घटी पोखर में चैती दुर्गा का विधिवत विसर्जन कार्य भी किया जाता है । वहीं सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ के अवसर पर छठ व्रतियों की ओर से इस पोखर में अर्ध्य दान किया जाता है । अर्ध्य दान एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अष्ट घटी पोखर को नए सिरे से साफ किया जा रहा है । पोखर के चारों तरफ लाइटिंग , चेंजिंग रूम एवं अन्य प्रकार की सुविधाओं की भी व्यवस्था किये जाएंगे । इसके लिए नगर परिषद भी बेहद सक्रिय है । तो दूसरी ओर वार्ड पार्षद पोखर के समीप खड़े होकर यहां चल रहे साफ सफाई के कार्यों का गंभीरता पूर्वक अनुश्रवण करते दिख रहे हैं।
Next Story