लखीसराय। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्त्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय में मनाया गया।
विद्यालय के छात्रों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया एवं उपस्थित लोगों को नशा मुक्त से संबंधित शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्रों के लिए एक परामर्श सत्र का भी आयोजन किया गया। परामर्श सत्र जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शी, पंकज कुमार एवं अर्चना कुमारी द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अपर समाहर्ता लखीसराय सुधांशु शेखर ने बच्चों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही उनको अपने परिजनों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त लखीसराय, सुमित कुमार ने बच्चों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई "ना नशा करेंगे, ना नशा करने देंगे"। सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग लखीसराय, नीना नैंसी मुर्मू ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा उनको नशे की रोकथाम हेतु निर्देश भी दिए।
इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, राजीव रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।





