बिहार
UMS वृंदावन में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों ने दिखाएं PVL प्रदर्शनी
Gulabi Jagat
29 Sept 2024 3:36 PM IST
x
Lakhisarai। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन प्रांगण में विद्यालय प्रधान कुमार ब्रजेश की अगुवाई में वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के बीच प्रोजेक्ट वेस्ट लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विशेष प्रोजेक्ट का प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सितंबर माह में होने वाले अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी पीटीएम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के द्वारा पीवीसी प्रोजेक्ट की प्रदर्शन लगाई गई । जिसमें शिक्षक, अभिभावक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । मौके पर विद्यालय प्रधान कुमार ब्रजेश समाजसेवी व्यास प्यारे लाल यादव, भूषण यादव,मो0कुद्दुस, शिक्षक इफ्तिखार अली, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, जवाहर पासवान ,विजेता कुमारी, राकेश कुमार ,सविता कुमारी सिंह ,रोजिदा खातून, रेणु कुमारी ,वंदना कुमारी ,फरजाना खातून ,शबनूल खातून , शहनाज खातून सहित अभिभावक गण एवं कई शिक्षाविद मौजूद थे। इस बीच वर्ग6-8 के स्कूली बच्चे एवं बच्चियों की ओर से विभिन्न मामलों को लेकर अलग-अलग प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए।
TagsUMS वृंदावनअभिभावक- शिक्षक संगोष्ठीबच्चाPVL प्रदर्शनीUMS Vrindavanparent-teacher seminarchildPVL exhibitionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





