बिहार

आज जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनेंगे लोगों की समस्या

Sarita
19 Sept 2022 10:40 AM IST
Chief Minister Nitish Kumar will listen to the problems of the people in the Janata Darbar today.
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज लोगों की फरियाद सुनेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज लोगों की फरियाद सुनेंगे। आज के जनता दरबार में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को सुनेंगे और उसका ऑन द स्पॉट निपटारा करेंगे। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री का जनता दरबार शुरू होगा। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर एक अणे मार्ग पहुंचे हैं।

सीएम नीतीश आज सितंबर महीने के तीसरे सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजनकिया जाएगा।
जनता दरबार में एंट्री पाने के लिए कुछ प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करने के बाद ही आप अपनी शिकायत लेकर दरबार में जा सकते हैं। इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, जिसके बाद आपको आधिकारिक कॉल जाएगा। चयनित आवेदकों को ही जिला प्रशासन के माध्यम से ही जनता दरबार में लाया जाता है।
Next Story