बिहार

मिशन 2024 के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरी हुंकार

Renuka Sahu
4 Sep 2022 4:30 AM GMT
Chief Minister Nitish Kumar shouted for Mission 2024
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

पटना में जदयू की तीन दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पटना में जदयू की तीन दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी मतभेद भूल कर लोकसभा चुनाव के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वह दो दिनों बाद दिल्ली जाएंगे, विभिन्न दलों के नेताओं से उनकी बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से भी उनकी बात विभिन्न दलों के नेताओं से हो रही है। देशभर में विपक्ष को वे एकजुट करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 का रिजल्ट भाजपा के खिलाफ जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में आगे आने की अपील भी की। बैठक में एनडीए से अलग होकर महागठबंधन सरकार बनाने के पार्टी के निर्णय को अच्छा कदम बताया गया। नीतीश कुमार पांच सितंबर को दिल्ली जा रहे हैं। उनका यह तीन दिवसीय दिल्ली दौरा है, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मिलेंगे।

मणिपुर के बाद बिहार भी होगा जदयू मुक्त
नई दिल्ली। भाजपा ने मणिपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को तगड़ा झटका दिया है। जेडीयू के छह में से पांच विधायकों का भगवा खेमे में विलय हो गया। इस सियासी घटना पर राज्यसभा सांसद और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशाली मोदी ने कहा है कि अब अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर भी जेडीयू मुक्त हो गया। उन्होंने दावा किया कि वे सभी विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे। इसके अलावा सुशील मोदी ने यह भी कहा कि बहुत जल्द हम बिहार में जेडीयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जेडीयू मुक्त कर देंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है।
Next Story