
x
Chhapra छपरा: बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना से घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि घटना छपरा-सीवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 पर माधो ब्रह्मस्थान के पास हुई, जहाँ सड़क किनारे पहले से ही एक भारी व्यावसायिक वाहन (ट्रक) खड़ा था। बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक सूरज कुमार राय (20), दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गाँव निवासी अरविंद साह (17) और रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गाँव निवासी विक्की राय (22) वहाँ से गुजर रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है। हादसे से घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsChhapraहादसा3 मौतChhapraaccident3 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





