
x
Chhapra: महाशिवरात्रि के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। छपरा सिवान रेल खंड के महेंद्रनाथ हाल्ट पर मालगाड़ी से कटकर एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। महिला शौच कर वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृत महिला की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना की रहने वाली थी। वह अपने परिजनों के साथ बाबा महेंद्रनाथ धाम में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने आई थी। दर्शन के बाद वह परिवार के साथ घर लौटने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते समय मीना देवी शौच के लिए गई थी। लौटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद लोग भी सदमे में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेल पुलिस और स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।
TagsChhapraमालगाड़ीचपेटश्रद्धालुमौतChhaprafreight trainhitdevoteedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





