बिहार

बक्सर : देर रात बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, पूर्व मुखिया की मौत

Sarita
6 Oct 2022 9:44 AM IST
Buxar: Late night miscreants shot three people of the same family, former chief died
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

खबर बक्सर की है, जहां विजयादशमी की देर रात तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें पूर्व मुखिया की मौके पर मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खबर बक्सर की है, जहां विजयादशमी की देर रात तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें पूर्व मुखिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव की है।

बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। मृतक की पहचान पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गई है। घायलों में अजय सिंह और राजेश सिंह शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के पिछे का कारण आपसी वर्चस्व है।
घटना के बाद अभी तक दोनों तरफ से किसी ने थाने को आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट जाएगी। घटना को लेकर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है।
Next Story