बिहार

सिलीगुड़ी से गुमला जा रही बस बांका में पलटी, भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई चालक की मौत, 40 लोग घायल

Renuka Sahu
29 April 2022 6:23 AM GMT
Bus going from Siliguri to Gumla overturned in Banka, driver dies while being taken for treatment to Bhagalpur, 40 people injured
x

फाइल फोटो 

भागलपुर हंसडीहा मार्ग पर बाराहाट के समीप गुरुवार रात करीब दो बजे यात्रियों से भरी शिवम बस सड़क किनारे पलट गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भागलपुर हंसडीहा मार्ग पर बाराहाट के समीप गुरुवार रात करीब दो बजे यात्रियों से भरी शिवम बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में जहां बस चालक राजकुमार यादव (40) की मौत भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई। वहीं बस में सवार करीब 40 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बस सिलीगुड़ी से झारखंड के गुमला जा रही थी। बस में सवार अधिकांश लोग झारखंड और छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जाते हैं।

करीब 20 लोगों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लगभग 20 लोगों को भागलपुर मायागंज अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। इधर दुर्घटना के बाद बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक चालक हजारीबाग के चौपारण का रहने वाला बताया जाता है।
घायलों में चतरा का राजू यादव, सिलीगुड़ी का संजीव कुमार, झुमरी तिलैया का संतोष यादव, सिलीगुड़ी का झकसु राय, हजारीबाग का विमल शुबबा, गुमला का निरंजन कुमार, गुमला के बिना देवी, जॉन कुमार, रांची का नारायण प्रसाद, सिलीगुड़ी के अंकिता कुमारी, रामगढ़ का अनिल कुमार, हजारीबाग का महेश शर्मा, गुमला का बंधु राय, सोनी देवी सहित अन्य शामिल हैं। इनमें से कई का इलाज बांका सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
Next Story