बिहार

राष्ट्रपति चुनाव प्रबंधन टीम में शामिल हुए बीजेपी के ऋतुराज सिन्हा

Sarita
18 Jun 2022 9:31 AM IST
BJPs Rituraj Sinha joins presidential election management team
x

फाइल फोटो 

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है। इस टीम में बिहार से ऋतुराज अकेले शामिल हैं, वहीं टीम के अन्य सदस्यों में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन राम मेघवाल, भारती पवार शामिल हैं।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों में ऋतुराज सिन्हा के अलावा भाजपा के तीन राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सीटी रवि, तरुण चुंग हैं। गौरतलब है कि युवा भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने पहले भी कई बड़ी जिम्मेवारियां संभाली हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा का प्रभारी भी बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और असम भाजपा के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय भी राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम के सदस्य बनाये गए हैं।
Next Story