बिहार

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाया BJP सदस्यता अभियान

Gulabi Jagat
26 Sept 2024 3:09 PM IST
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाया BJP सदस्यता अभियान
x
Lakhisarai लखीसराय: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 30 में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष सदस्यता महा अभियान के अंतर्गत लखीसराय कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों से मिलकर उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इसके पश्चात पचना रोड वार्ड नंबर 17 में पहुंचकर उपस्थित जन समूह के बीच लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से लोगों को सदस्य बनाया तथा सदस्यता अभियान की प्रतिज्ञा दिलवाकर और लोगों को सदस्य बनने हेतु प्रेरित किया, तथा देश के प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करने की अपील की।
लोगों ने उत्साह पूर्वक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए , मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अमरजीत प्रजापति , ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, रोहित कुमार, शंभू कुमार, रूपेश कुमार एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत राम सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Next Story