बिहार

BJP ने सीएम नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा, बेगूसराय की घटना पर भड़के अश्विनी चौबे

Sarita
14 Sept 2022 10:00 AM IST
BJP demands resignation from CM Nitish Kumar, Ashwini Choubey furious over Begusarai incident
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बेगूसराय में गोलीबारी की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म है। बीजेपी के कई नेता लगातार नीतीश कुमार को घेरे में ले रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय में गोलीबारी की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म है। बीजेपी के कई नेता लगातार नीतीश कुमार को घेरे में ले रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने सत्ता के मोह में बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि बेगूसराय की घटना के बाद महिलाओं में दहशत व्याप्त है। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालच में बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया है। जनता ने उनपर भरोसा दिखाकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाई, लेकिन अब वे लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में ये पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटना लगातार सामने आ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इसपर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। बेगूसराय में जो घटना घटी है, उसके बाद से लोग सहमे हुए हैं। खासकर महिलाओं में सबसे ज्यादा दहशत देखा जा रहा है।
Next Story