बिहार

साल 2023 बिहार का नया कैलेंडर जारी, नीतीश कैबिनेट की दी मंजूरी, देखें होलिडे की पूरी लिस्ट

Renuka Sahu
31 Aug 2022 1:06 AM GMT
Bihars new calendar released for the year 2023, the approval of the Nitish cabinet, see the complete list of holidays
x

फाइल फोटो 

बिहार में राज्य कर्मियों के लिए अगले साल 2023 के लिए छुट्टियां तय कर दी गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में राज्य कर्मियों के लिए अगले साल 2023 के लिए छुट्टियां तय कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। नए कैलेंडर के मुताबिक अगले साल बिहार में कर्मचारी रविवार को छोड़कर कुल 33 दिन छुट्‌टी का आनंद ले सकेंगे। राज्य सरकार ने कुल 39 छुट्टियां दी हैं, जिनमें 6 रविवार को ही पड़ रही हैं।

एनआई ऐक्ट के तहत 21 दिन की छुट्टी रहेगी। इसमें तीन दिन रविवार पड़ रहा है। वहीं, कार्यपालक आदेश के तहत 15 दिनों की छुट्टी रहेगी, जिसमें भी तीन दिन रविवार पड़ रहा है। इसके अलावा ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या 20 दिन निर्धारित है, जिनमें किन्हीं तीन का ही उपयोग किया जा सकता है। ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों में 9 रविवार को पड़ रहे हैं।
कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य अवकाश
गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 5 जनवरी गुरुवार
वसंत पंचमी 26 जनवरी गुरुवार
संत रविदास जयंती 5 फरवरी रविवार
महाशिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार
शब-ए-बरात 8 मार्च बुधवार
सम्राट अशोक अष्टमी 29 मार्च बुधवार
महावीर जयंती अप्रैल मंगलवार
वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल रविवार
जानकी नवमी 29 अप्रैल शनिवार
बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार
कबीर जयंती 4 जून रविवार
चेहल्लुम 6 सितंबर बुधवार
हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस 28 सितंबर गुरुवार
दुर्गा पूजा (सप्तमी) 21 अक्टूबर शनिवार
चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज 15 नवम्बर बुधवार
एन आई ऐक्ट, 1881 के तहत घोषित अवकाश
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार
होली 8,9 मार्च बुधवार, गुरुवार
बिहार दिवस 22 मार्च बुधवार
राम नवमी 30 मार्च गुरुवार
गुड फ्राइडे 7 अप्रैल शुक्रवार
भीमराव अंबेदकर जयंती 14 अप्रैल शुक्रवार
ईद उल फितर (ईद) 22 अप्रैल शनिवार
मई दिवस 1 मई सोमवार
ईदुल-जोहा (बकरीद) 29 जून गुरुवार
मुहर्रम 29 जुलाई शनिवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंगलवार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार
महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर सोमवार
दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) 22 अक्टूबर रविवार
दुर्गा पूजा (महानवमी) 23 अक्टूबर सोमवार
दुर्गा पूजा (विजयादशमी) 24 अक्टूबर मंगलवार
दीपावली 12 नवम्बर रविवार
छठ पूजा 19,20 नवम्बर रविवार, सोमवार
क्रिसमस 25 दिसंबर सोमवार
दशहरा-दिवाली पर हेट स्पीच और भड़काऊ पोस्ट पर नीतीश सरकार सख्त, पुलिस को कड़ाई से निपटने के आदेश
ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश
नव वर्ष 1 जनवरी रविवार
मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार
कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी मंगलवार
होली 6 मार्च सोमवार
रमजान का अंतिम जुमा 21 अप्रैल शुक्रवार
ईदुल-फित्र (ईद) 23 अप्रैल रविवार
अनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती 18 जून रविवार
ईदुल-जोहा (बकरीद) 30 जून शुक्रवार
मुहर्रम 30 जुलाई रविवार
अंतिम श्रावणी सोमवार 28 अगस्त सोमवार
रक्षा बंधन 30 अगस्त बुधवार
विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर रविवार
अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर गुरुवार
जय प्रकाश नारायण जयंती 11 अक्टूबर बुधवार
दुर्गा पूजा (कलश स्थापना) 15 अक्टूबर रविवार
श्री कृष्ण सिंह जयंती 21 अक्टूबर शनिवार
दुर्गा पूजा 25 अक्टूबर बुधवार
छठ पूजा (खरना) 18 नवम्बर शनिवार
डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती 3 दिसंबर रविवार
क्रिसमस ईव 24 दिसंबर रविवार
Next Story