
x
Bihar बिहार: मुंगेर में बदमाशों ने एक युवक को सीने में गोली मार दी। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने मुखिया के पति, उसके साले और परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 35 की है। मृतक की पहचान रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी शंकर प्रसाद के बेटे गोविंद कुमार के रूप में हुई है। कई महीनों से लगातार जमीन अपने नाम कराने की धमकी मिल रही थी।
परिजनों ने नहीं सोचा था कि मुखिया और उसका परिवार ऐसा कर सकता है। अब बेटे की हत्या कर दी गई है, जिसमें मुखिया का पूरा परिवार आरोपित है। पिता शंकर प्रसाद का कहना है कि उन्होंने तीन-चार महीने पहले शास्त्री नगर मोहल्ले में घर के पास दो कट्ठा जमीन खरीदी थी, जिस पर पप्पू यादव और उसके साले प्रवीण यादव कब्जा करना चाहते थे। इसका मेरा पूरा परिवार विरोध कर रहा था। मृतक की मां ने बताया कि देर शाम गोविंद टोटो लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक टोटो वाहन के टायर में बकरी के गले में बंधी रस्सी फंस गई। मेरा बेटा उसे लाठी से छुड़ाने का प्रयास कर रहा था।
तभी प्रवीण यादव आया और मेरे बेटे की पिटाई करने लगा। इसी बहाने उसने मेरे घर के पास ही मेरे बेटे को गोली मार दी। मृतक के पिता शंकर प्रसाद और मां रानी देवी का कहना है कि वे गुरुवार को पटना गए थे। इस दौरान प्रवीण यादव ने गुरुवार को फोन कर कहा था कि हम तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो प्रवीण यादव ने कहा कि मकान और जमीन लिख दो। शुक्रवार की देर शाम घर पहुंचने पर पता चला कि प्रवीण यादव ने घर के बाहर गोविंद को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोविंद मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों का कहना है कि पप्पू यादव काफी प्रभावशाली है। उसकी पत्नी कुमारी इंदु रानी लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के टोडलपुर पंचायत की मुखिया है। परिवार के सभी सदस्य प्रभावशाली हैं। पप्पू यादव, उसके परिवार के साला प्रवीण यादव, गौतम यादव, विकास यादव, शिवम यादव ने मिलकर मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। बहरहाल, घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ अभी जारी है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
TagsBiharजमीनकब्जेयुवकहत्याBiharlandpossessionyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





