बिहार

Bihar: जमीन विवाद में युवक हत्या

Sarita
16 Feb 2025 10:47 AM IST
Bihar:  जमीन विवाद में युवक हत्या
x
Bihar बिहार: जिले के सराय थाना क्षेत्र के भागवतपुर पटेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 35 वर्षीय रंजीत पासवान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक बिंदा पासवान का पुत्र था. बताया जा रहा है कि वह सुबह शौच के लिए निकला था, तभी पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को गांव के चौड़ (खुले मैदान) में फेंक दिया गया. काफी देर तक जब रंजीत पासवान घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे. इसी बीच ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका शव चौड़ में पड़ा है. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सराय थाने की पुलिस को दी|
घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना प्रभारी मणिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि परिजन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मृतक की पत्नी के अनुसार पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते रंजीत की हत्या की गई. मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
Next Story