
x
Bihar बिहार: बिहार के गया जी से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर आ रही है. यहां एक 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस खौफनाक घटना को देख लोग सहम गए. मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हुई. मृतक की पहचान 26 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रोशन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई|
हालांकि रोशन कुमार की हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है. साथ ही घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है. दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
TagsBiharयुवकहत्यापरिजनोंहंगामाBiharyouthmurderfamily membersruckus जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





