बिहार

Bihar: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती की दर्दनाक मौत

Sarita
22 Jan 2026 9:12 AM IST
Bihar:  विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती की दर्दनाक मौत
x
Bihar बिहार : रेलवे पटरी पार करने के दौरान अप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सारोबाग हाल्ट के समीप किऊल रेलखंड के बीच हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों ने बताया कि नेहा की मां कविता देवी रोज की तरह सुबह जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। लकड़ी का बोझा लेने के लिए नेहा भी कुछ देर बाद जंगल की ओर निकली थी। इसी दौरान वह सारोबाग हाल्ट के पास रेलवे पटरी पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि नेहा की मौके पर ही मौत हो गई।नेहा की छोटी बहन रूबी कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि नेहा कम सुनती थी, जिससे उसे ट्रेन की आवाज का सही अंदाजा नहीं हो पाया।घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पु
Next Story