बिहार

Bihar: ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक का हाथ व पैर

Sarita
27 Feb 2025 9:31 AM IST
Bihar: ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक का हाथ व पैर
x
Bihar बिहार: दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर अललपट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को
हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ कट गए. उसका एक पैर भी कट गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के काफी संख्या में लोग वहां जुट गए. युवक काफी दर्द में था. उसकी गंभीर हालत को देख तीन युवकों ने मानवता दिखाई और उसे इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंचाया. सूचना मिलने पर बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार भी युवक से पूछताछ करने डीएमसीएच पहुंचे|
युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसी बीच डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी भी इमरजेंसी विभाग पहुंचीं. डॉक्टरों ने कहा कि उसे तत्काल ब्लड चढ़ाने की जरूरत है. अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके इलाज के लिए दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया. डॉक्टर लगातार युवक के इलाज में लगे हुए हैं. अधीक्षक ने बताया कि उसकी हालत काफी गंभीर है. डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं|
Next Story