
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंचलिया गांव निवासी अमित कुमार दुबे (24) पटना में काम करता था। वह रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर आया हुआ था। यहां देर रात जब वह घर के बच्चों और पड़ोसी के बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
बुरी तरह घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharयुवकहत्याइलाकेदहशतBiharyoung manmurderareapanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





