बिहार

Bihar :युवक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Sarita
23 Aug 2025 11:50 AM IST
Bihar :युवक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
x
Bihar बिहार: बेगूसराय जिले में शनिवार सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गाँव स्थित एसएच-55 के किनारे जोगिया डीह की है। बदमाशों ने शव को ठिकाने लगाने के इरादे से बहियार में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने जब युवक का शव बहियार में देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दिवाकर कुमार और सदर डीएसपी वन आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की।
पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को यहाँ लाकर फेंका गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में इसी इलाके में बदमाशों ने आधा दर्जन शवों को ठिकाने लगाने के लिए फेंका है। फिलहाल पुलिस विभिन्न कोणों से जाँच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
Next Story