
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर शाम सेंदुआर उत्तर टोला स्थित नहर के उत्तरी बांध के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बानपुर लतीफ गांव निवासी शेख असरफ के पुत्र नेहाल उर्फ कल्लू (20) के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि नेहाल की गला रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजन बदहवास हैं।
TagsBiharयुवकहत्याहड़कंपBiharyoung manmurderpanic जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





