
x
Bihar बिहार: सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीए के छात्र की गुरुवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम अंतर्गत बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 निवासी विजय कुमार मेहता के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास सहरसा इवनिंग कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र था और पढ़ाई के लिए कैलाशपुरी मोहल्ले में रहता था। वह 23 जनवरी को सरस्वती पूजा मनाने के लिए घर आया हुआ था।
25 जनवरी की शाम करीब चार बजे विकास बैजनाथपुर डीएल कॉलेज के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि विकास सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ विकास को तत्काल लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर पटना पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब चार दिनों तक इलाज चला। गुरुवार को इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हुई है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इकलौते बेटे की मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
TagsBiharबाइकटक्करघायलयुवकमौत Biharmotorcyclecollisioninjuredyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





