बिहार

Bihar: शादी के 10 दिन बाद फंदे पर लटका मिला युवक

Sarita
11 Jan 2025 10:52 AM IST
Bihar:   शादी के 10 दिन बाद  फंदे पर लटका मिला  युवक
x
Biharबिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह के 10 दिन बाद पति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी और उसकी सास का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक शादी के बाद पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह नाश्ते की दुकान चलाता था, जिसमें उसकी पत्नी भी मदद करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास की है। मृतक की पहचान शाहिद अंसारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी गांव का रहने वाला था।
10 महीने पहले उसने चांदनी चौक की एक लड़की से शादी की थी। पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों से पूछताछ की है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। जिस कमरे में युवक ने फांसी लगाई, उसकी भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शाहिद ने किसी बात को लेकर अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं मृतक की सास का कहना है कि उन्होंने खुशी-खुशी अपनी बेटी से शाहिद की शादी कराई थी। शादी के बाद शाहिद यहां चांदनी चौक पर नाश्ते की दुकान चलाता था, जिसमें उसकी बेटी भी उसका हाथ बंटाती थी।
लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि शाहिद ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शाहिद के परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन उसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली और अपने ससुराल में रहने लगा। बाद में उसने किराए पर एक कमरा ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
Next Story