बिहार

Biahr:युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Sarita
14 Feb 2026 9:46 AM IST
Biahr:युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम
x
Biahr बिहार: पूर्णिया में बेलगाम रफ़्तार ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। कटिहार जिले का एक युवक, जो अपने जरूरी काम से पूर्णिया आया था, सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगाछी गांव के पास घटी है। मृतक की कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमढ़ी गांव निवासी छोटू कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि छोटू शुक्रवार को किसी निजी कार्य के सिलसिले में पूर्णिया आया था। अपना काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से डगरूआ होते हुए वापस कटिहार लौट रहा था, तभी बेलच्छी गांव के जाने के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू कुमार सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। इलाज के दौरान पूर्णिया जीएमसीएच में छोटू दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डगरूआ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने जल्द ही चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
Next Story