
x
Bihar: जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गमरिहा गांव में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में डूबने से एक 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बालू घाट पर पहुंचकर दो ट्रकों में आग लगा दी।बताया जा रहा है कि मृतक मोबिन अंसारी का 19 वर्षीय बेटा मो. जफर दो युवक को डूबते देख उसे बचाने के लिए नदी घाट में छलांग लगा दी। दोनों युवक को तो बचा लिया गया, लेकिन जफर बालू उठाव से हुए गहरे गड्ढे में जा समाया।
जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मृतक शव बाहर निकाल गया। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कैंप कर रही है।हालांकि पुलिस को युवक के शव को कब्जे में लेने के लिए उपद्रवियों पर हल्की लाठियां चटकानी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि, अवैध बालू खनन से बने खतरनाक गड्ढों की वजह से यह हादसा हुआ है और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना स्थल में आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया गया।उन्होंने बताया कि, मौके पर दो ट्रैकों में आग लगा दिया गया। जिस पर कंट्रोल किया गया। घटना की छानबीन कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
TagsBiharरेत खननगड्ढेयुवकमौतBiharsand miningpityoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





