
x
Bihar बिहार: बिहार के सुपौल जिले के ललितग्राम थाना के मधुबनी गांव में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भपटियाही थाना के मुरली गांव निवासी श्याम करण कुमार मधुबनी स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। युवक मंगलवार की सुबह शौच के बहाने घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
सुसाइड नोट बरामद सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से युवक को नीचे उतारकर नर्सिंग होम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने श्याम करण के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsBiharयुवकमौतपेड़शवBiharyoung mandeathtreebody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





