
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। रेलवे सुरक्षा बल एकमा स्टेशन सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि माने मठिया गांव निवासी प्रवीण भारती का पुत्र शिवम भारती (25) ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रेलवे सुरक्षा बल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharट्रेनयुवकमौतअफरा-तफरी Bihartrainyoung mandeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





