
x
Bihar बिहार : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चमरहरा निवासी 46 वर्षीय रितेश कुमार सिंह की मौत हो गई। रितेश, स्वर्गीय मथुरा सिंह के बेटे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार सिंह किसी निजी काम से गोरिगामा गए थे। वहां से घर लौटते समय दारापुर में विश्वनाथ राम के घर के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही महनार थाना के थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि रितेश कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे भाइयों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharवाहनटक्करयुवकमौतगांवमातमBiharvehiclecollisionyoung mandeathvillagemourning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





