बिहार

Bihar : गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sarita
13 Feb 2026 12:58 PM IST
Bihar  : गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
x
Bihar : बेतिया जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। बेतिया पुलिस जिला के मटियरीया थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौल चौक के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।मृतक की पहचान रामनगर के शिवपुर कॉलोनी निवासी जगो बारिकदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान गन्ना लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगो बारिकदार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मटियरीया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना ट्रैक्टरों और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। लोगों का कहना है कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं।
Next Story