बिहार

Bihar : रील बनाने के लिए रेलवे इंजन पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसा

Sarita
19 Jun 2025 10:55 AM IST
Bihar : रील बनाने के लिए रेलवे इंजन पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलसा
x
Bihar बिहार: आजकल लोगों में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर खुद को मशहूर करने की होड़ मची हुई है. इसके लिए वे कोई भी जोखिम उठाने को तैयार हैं. वे अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर रील मनोरंजन का साधन बन गई है. लाइक और व्यू बटोरने के लिए लोग कोई भी जोखिम उठाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं|
ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा से आया है जहां रील बनाने के चक्कर में 25 वर्षीय युवक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. मिली जानकारी के अनुसार यह जिले के सुपर बाजार स्थित रेलवे रैक प्वाइंट की है. पीड़ित को झुलसा हुआ देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हादसे में युवक पूरी तरह जल चुका है, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है|
Next Story