
x
Bihar बिहार: सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर हुए विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार मारपीट में पिता और पुत्र घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गौरदह पंचायत के चौराही वार्ड नंबर 03 निवासी लखुरान यादव के 40 वर्षीय पुत्र श्याम यादव की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि श्याम यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. घायल पिता लखुरान यादव ने बताया कि सोमवार को वह अपनी निजी जमीन पर हैंडपंप का पानी निकासी के लिए नाला बना रहा था|
इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे से विवाद हो गया. चचेरे भाई श्याम यादव, शत्रुघ्न यादव, रामदास यादव समेत कुछ अन्य लोगों ने जमीन को अपना बताकर नाला निर्माण का विरोध किया. लखुरान यादव ने बताया कि उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. यह देख जब मेरा बेटा बीच-बचाव करने आया तो उन लोगों ने उसके सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हम लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके बाद हम लोग उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम युवक की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सलखुआ थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और इस पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए आगे की प्रक्रिया चल रही है।
TagsBiharजमीनविवादयुवकहत्या Biharlanddisputeyoung manmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





