
x
Bihar बिहार : बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बरवाडीह पेट्रोल पंप के पास चोरी धान मिल में चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसके हाथ-पांव बांधे गए। फिर बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक युवक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी बृजा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद से इलाके में तनाव है। मारपीट इतनी क्रूर थी कि सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना बारुण पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और सुमन को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भिजवा दिया।शव मिलते ही आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में कुछ देर जमकर हंगामा किया।
शहर के रमेश चौक को जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही मामले में शामिल आरोपियों गिरफ्तारी की जाएगी।
TagsBiharचोरीआरोपयुवकहत्याBihartheftaccusationyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





