
x
Bihar : वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका गुड़िया देवी की हत्या के आरोप में उसके पति अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन पासवान नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर घर आता था, जिससे पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। हत्या के दिन भी अर्जुन नशे में था। पत्नी द्वारा विरोध किए जाने पर आवेश में आकर उसने गुड़िया देवी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहानी गढ़ी कि पड़ोसी से हुए विवाद में उसकी पत्नी को गोली लगी है। हालांकि, पूछताछ के दौरान अर्जुन बार-बार अपने बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली और अर्जुन को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
पूरे मामले को लेकर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी अर्जुन पासवान के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर आर्म्स एक्ट, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन पासवान पेशेवर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।
TagsBiharमहिलाहत्याखुलासापतिगिरफ्तार Biharwomanmurdersolvedhusbandarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





