
x
Bihar बिहार: बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है. बेखौफ अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सारण जिले से सामने आया है, जहां रात में कमरे में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बदमाश खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि रामपुर महेश गांव निवासी शंभू कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी (38) मंगलवार की रात अपने कमरे में सो रही थी|
इसी बीच अज्ञात अपराधी खिड़की के रास्ते उसके कमरे में दाखिल हुए और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह तब हुई, जब देर सुबह तक सुनीता देवी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका गला कटा हुआ शव बेड पर पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
TagsBiharमहिलाहत्यासनसनीBiharwomanmurdersensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





