बिहार

बिहार : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सात महीने में ही हुआ स्वस्थ्य प्रसव, डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित

Renuka Sahu
8 Feb 2022 3:22 AM GMT
बिहार : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सात महीने में ही हुआ स्वस्थ्य प्रसव, डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित
x

फाइल फोटो 

बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी स्वस्थ्य भी हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला का प्रसव सात महीने के ही अंदर हो गया। इस बात को लेकर डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित हैं। महिला के चार बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की है। इस बात की चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम ऊषा देवी है। वह तुरकौलिया प्रखंड के चंदन कुमार सिंह की पत्नी है। महिला मोतिहारी के एक निजी अस्पताल से ही अपना इलाज करा रही थी। सोमवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ एक बच्चें का वजन सामान्य से 600 ग्राम कम निकला, जिसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
Next Story