
x
Bihar बिहार: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानागर गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई।मृतका की पहचान स्वीटी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति विश्वजीत कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी, सास और साली तीनों एक साथ नदी में स्नान करने उतरी थीं। स्नान के बाद स्वीटी की मां और सास पहले बाहर निकलकर कपड़े बदलने लगीं, जबकि स्वीटी कुछ देर पानी में ही रह गईं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी के गहरे हिस्से में चली गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।
इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना के एसआई कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहन छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घाटों पर गहरे पानी और फिसलन को लेकर न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, जिससे ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।
TagsBiharगंगास्नानमहिलामौतBiharGangabathingwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





