
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के सिसरिता ओपी क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने जलती चिता से महिला का शव बरामद किया है. मृतका नोखा थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी ददन चौधरी की पत्नी सुशीला देवी (35) बताई जाती है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रविवार को सुशीला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजन गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे. तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जलते हुए शव को बुझाकर अवशेष बरामद किया|
पुलिस के अनुसार शव लगभग जल चुका था. चिता पर बचे कुछ अवशेषों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. चिता से मिले उन अवशेषों को एक बैग में लेकर पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची तो सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीके पुष्कर के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया और बोर्ड ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया| घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका सुशीला देवी का अपनी जेठानी से पारिवारिक विवाद को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था।
रविवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुशीला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सुशीला देवी के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Next Story





