
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर में अकेली रह रही एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घेघता कोइरी टोला गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार महतो की पत्नी मीना देवी (55) के पति का दो महीने पहले देहांत हो गया था। उनका इकलौता बेटा गुजरात में काम करता है। शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने मीना देवी का शव उनके घर के बरामदे में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के दौरान पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है।
Next Story





