बिहार

होली के बाद गर्मी की मार झेलेंगा बिहार, 21 मार्च तक 40 डिग्री के पार होगा पारा

Renuka Sahu
18 March 2022 5:38 AM GMT
होली के बाद गर्मी की मार झेलेंगा बिहार, 21 मार्च तक 40 डिग्री के पार होगा पारा
x

फाइल फोटो 

बिहार में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 मार्च तक सूबे में अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 मार्च तक सूबे में अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। राज्य भर में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में हवा के रुख में भी परिवर्तन हुआ है। इस वजह से अधिकतम तापमान में दशमलव अंकों में गिरावट आई है।

पूरे सूबे में पुरवा और दक्षिणी पुरवा हवा का प्रभाव है। हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रतिघंटे की रह रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक सूबे में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में भी अधिकतम पारा 35.2 डिग्री, भागलपुर में 35.6 डिग्री और पूर्णिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य भर में सबसे अधिक पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बनेगी लू की परिस्थितियां
अभी एक-दो दिनों तक पुरवा से वातावरण में नमी की स्थिति रहेगी। ऐसी स्थिति में अगर तापमान चढ़ता है तो लोगों की पसीने वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा में बदलाव के आसार हैं। 21 मार्च के बाद लू जैसी स्थिति कुछ जगहों पर दिख सकती है।
Next Story