
x
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में पत्नी की संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर चित्रगुप्तपुरी मोहल्ले की है। 25 वर्षीय विवाहिता अंशु प्रिया की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इस दौरान एफएसएल को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।
फिलहाल पुलिस पति अंकित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि अंशु प्रिया की शादी पांच साल पहले अंकित से हुई थी। मायके वालों ने प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष जय प्रकाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार की रात पति अंकित कुमार से विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना सामने आई है। आत्महत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। ससुराल वालों का कहना है कि अंशु प्रिया ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
TagsBiharबाथरूमपत्नीलाशbathroomwifedead bodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





