बिहार

Bihar Weather: अगले 72 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना,अलर्ट जारी

Sarita
11 Feb 2025 8:49 AM IST
Bihar Weather: अगले 72 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना,अलर्ट जारी
x
Bihar Weather: बिहार में मौसम पिछले कुछ दिनों से बदल रहा है। बदलते मौसम के बीच अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 72 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग (Bihar Mausam) के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक है। मौसम में यह बदलाव (बिहार में आज का मौसम) चिंता का विषय है। आज भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव की स्थिति बनती दिख रही है।
धीमी गति से चलने वाली पछुआ हवा की गति बढ़ेगी। आज यानी 11 फरवरी को बिहार के उत्तरी हिस्से में एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिलेगी। राज्य के दक्षिणी हिस्से जैसे जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई और बांका जिलों में दिन में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही आज से मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने की संभावना है। इस वजह से कल से तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी से 17 फरवरी तक बिहार के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
पिछले दो दिनों रविवार और सोमवार को भागलपुर समेत पूरे सूबे का मौसम शुष्क रहा। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उस समय 5.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन रात में ठंड का असर बना रहेगा।
Next Story