बिहार

Bihar Weather: पूरी तरह बदला मौसम का मिजाज

Sarita
22 May 2025 8:56 AM IST
Bihar Weather: पूरी तरह बदला मौसम का मिजाज
x
Bihar Weather: बिहार में लगातार पड़ रही गर्मी से राहत मिल रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस है, लेकिन फिलहाल लू से राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
आज भी बारिश के संकेत, येलो अलर्ट जारी
राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तर बिहार के जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में बिहार के जिलों में हुई बारिश
राज्य के उत्तरी इलाकों पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, सुपौल, जमुई, बांका और मधेपुरा के विभिन्न इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
Next Story