बिहार

Bihar Weather: मौसम ने फिर बदला रूप, कई जिलों में अलर्ट जारी

Sarita
29 Sept 2025 9:39 AM IST
Bihar Weather: मौसम ने फिर बदला रूप, कई जिलों में अलर्ट जारी
x
Bihar Weather : बिहार में मौसम इस समय लगातार बदल रहा है। कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं, तो कुछ इलाकों में चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तर-पूर्वी बिहार और पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 34-36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
2 अक्टूबर से बारिश बढ़ेगी
IMD ने अनुमान लगाया है कि 2 अक्टूबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
निचले इलाकों के लिए चेतावनी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मानसून अभी भी सक्रिय है। निचले वायुमंडल में तेज़ पूर्वी हवाएँ नमी बढ़ाएँगी, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ेगा। विभाग ने बाढ़ जोखिम की चेतावनी जारी की है और निवासियों से जलभराव या बाढ़ की स्थिति में घर खाली करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।
Next Story