बिहार

Bihar: 24 जून तक मौसम रहेगा खराब

Saba Naaz
18 Jun 2026 3:29 PM IST
Bihar: 24 जून तक मौसम रहेगा खराब
x

Bihar:बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

18 जून को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

18 जून को सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। पश्चिम चंपारण और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 जून को 26 जिलों में खतरे की चेतावनी

19 जून को राज्य के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना, गया, सारण, नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और अन्य जिले शामिल हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

24 जून तक येलो अलर्ट जारी

24 जून तक पश्चिम और उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान भी है।

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Next Story