
x
Bihar Weather : बिहार में अब मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश में लंबे समय तक चली कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और कोल्ड डे के बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।
पिछले कुछ दिनों से बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम स्थिर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर हैं और कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही ठंड बढ़ती है, बादल छाते हैं या हल्की बारिश होती है। लेकिन फिलहाल ऐसे किसी सिस्टम के न होने से मौसम शांत और स्थिर बना हुआ है।
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान शेखूपुरा का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
TagsBiharWeatherठंडकोल्डराहतBiharColdRelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





